नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति आदि सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सविता शर्मा ने सोमवार से प्राधिकरण दफ्तर के सामने अनशन शुरू किया। मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...