सुविधाओं के लिए बार एसोसएिशन ने सौंपा पत्रक
बलिया, जून 30 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता बार एसोसिएशन (रसड़ा) की ओर से अधिवक्ताओं ने स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में मूलभूत समस्याओं के संबंध में मंगलवार को स्थानीय तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय में मुआयना करने आए जिला जज अनिल कुमार झा को पांच सूत्री मांगों का पत्रक दिया। अधिवक्ताओं ने पत्रक के माध्यम से बताया कि न्यायालय की बाउंड्री वॉल, कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, मुत्रालय, पीने के लिए पानी, न्यायालय की भूमि पर संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय व बिजली विभाग के कार्यालय को यहां से अन्यत्र स्थानांतरित, न्यायालय का नामकरण और गेट आदि की व्यवस्था नहीं होने से वकीलों और वादकारियों को परेशानी हो रही है। पत्रक देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, रामशब्द यादव, इंद्रदेव प्रसाद, भगवती प्रसाद सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.