सुविधाओं के अभाव में जलालगढ़ स्टेशन पर जोखिम भरा सफर, फुट ओवरब्रिज की मांग तेज
पूर्णिया, मई 24 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कटिहार-जोगबनी रेलखंड के बीच स्थित जलालगढ़ रेलवे स्टेशन इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे विभाग की उदासीनता के कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी कुमार पंकज आनंद, अमरेश कुमार यादव, सुशील कुमार और सनी सिंघानिया ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के ऊपर बने छोटे शेड को छोड़ दिया जाए तो पूरे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए पर्याप्त शेड और बैठने की व्यवस्था नहीं है। भीषण गर्मी और तेज धूप में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं ठंडे पेयजल की भी समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों की परेशानी और ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.