बांका, अप्रैल 11 -- बांका, एक संवाददाता। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में शुक्रवार को कामगार सूचना सहायता केंद्र तथा अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के बैनर तले नगर परिषद बांका के सफाई कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिला अध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव तथा अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र यादव मौजूद रहे। बैठक में नगर परिषद बांका के सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। कर्मियों ने कहा कि वर्षों से नगर परिषद में कार्य करने के बावजूद उन्हें अब तक कई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उनकी मजदूरी में कटौती की जाती है, पीएफ की सुविधा नहीं ...