आजमगढ़, जनवरी 25 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। रेलवे से जुड़ी जनसमस्याओं के निस्तारण और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार एवं कुलदीप कौर ने रविवार को रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक दिवसीय आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन करीब पांच घंटे तक चला। अनशन पर बैठे समाजसेवी अरुण कुमार ने कहा कि वे लंबे समय से रेलवे से संबंधित जनहित की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। शासन-प्रशासन को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन सहित क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नई रेलवे लाइन के निर्माण, रेल मार्गों का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, प्लेटफॉर्मों का उन्नयन, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्...