सुविधाओं की अनदेखी से पेंशनर्स परेशान
बरेली, मई 16 -- विद्युत पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसियेशन की मासिक बैठक शुक्रवार को विद्युत विश्राम गृह में हुई। बैठक में ओडी यादव ने बताया कि उप्र पावर कारपोरेशन पेन्शनर्स को देय चिकित्सा सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। उन्होने पं. दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने को मांग की। बैठक में केके माहेश्वरी, राधेश्याम, विनम्र मिश्रा, यामीन अहमद, आरके शर्मा, महेन्द्र प्रसाद, ओपी सोनी, वाईसी सक्सेना, केके तलवार, अनिल सक्सेना, रामऔतार शर्मा व राकेश टंडन समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.