उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ व उन्नाव-रायबरेली नेशनल हाइवे पर वाहन सवारों का खर्च बुधवार से और बढ़ जाएगा। वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही वाहन सवारों को बढ़ी टोल दरों को चुकाना होगा। बढ़े टोल में न्यूनतम पांच तो अधिकतम 45 रुपये प्रति वाहन दरें बढ़ गई हैं। जारी सूची के मुताबिक, लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा से गुजरने पर कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए एकतरफा यात्रा शुल्क 95 रुपये और एक दिन में आने-जाने का शुल्क 145 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, महीने में 50 यात्राओं के पास के लिए 3250 रुपये तय किए गए हैं। हल्के व्यावसायिक वाहनों और मिनी बस के लिए 155 रुपये (एकतरफा) और 235 रुपये (रिटर्न) शुल्क रखा गया है, जबकि बस और ट्रक (दो एक्सल) के लिए 330 रुपये एकतरफा और 495 रुपये रिटर्न तय किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.