बाराबंकी, मई 8 -- मसौली। ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए पंचायत घरों में कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि की व्यवस्था होने के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लग रही है। जिसके चलते पीड़ितों को ब्लाक मुख्यालय के चक्कर कटने पड़ते हैं। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत सादामऊ के मजरे डूबकी, तकिया, शमशाबाद, शेरपुर के लोगों को गांव की समस्या के निदान के लिए सादामऊ पंचायत घर बना हुआ है। जिसमें कम्प्यूटर, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सहित पंचायत सहायक की तैनाती भी की गई है। परन्तु पंचायत घर पर अक्सर ताला ही लटकता रहता है। जिससे ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर, जन्म, मृत्यु, किसान निधि,आय, निवास,जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आदि के लिए ग्रामीणों को 5 किलोमीटर की दूरी तय करके मसौली चौराहा जाना पड़त...