गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। अब किताबों के साथ मैदान में पसीना बहाने का शौक सिर्फ शौक नहीं रहेगा, बल्कि यह छात्रों के भविष्य की दिशा भी तय करेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पढ़ाई और खेल के बीच की दूरी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। नए सत्र 2026-27 से छात्र फिजिकल एजुकेशन को अपने विषय के रूप में चुन सकेंगे और अपनी रुचि को पढ़ाई के साथ जोड़ पाएंगे। बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स तीनों ही स्ट्रीम के विद्यार्थियों को यह विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर विषय चयन की सुविधा उपलब्ध करानी होगी, ताकि इच्छुक छात्र आसानी से फिजिकल एजुकेशन को अपने विषय के रूप में चुन सकें। जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूल...