गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम,संवाददाता। सरकारी स्कूलों के छात्रों को अब आधुनिक और प्रयोगात्मक शिक्षा का माहौल मिलने जा रहा है। गुरुग्राम में स्टेम लैब (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) लैब स्थापित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है, जिससे छात्र विज्ञान और तकनीक को किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोगों के जरिए सीख सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से चयनित स्कूलों में सर्वे प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। पहले भी कई स्कूलों में यह लैब बनाए गई हैं लेकिन वर्ष 2026 के सत्र को लेकर अन्य स्कूलों का भी चयन किया जाएगा ताकि ज्यादा से छात्र-छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित विषय के बारे में जानकारी मिले। योजना के तहत स्टेम लैब में छात्र विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों को प्रयोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.