गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। लंबे समय से खराब पड़े टीवी की जगह अब नई एलईडी स्क्रीन स्कूलों में पहुंचाई जा रही हैं। इन एलईडी को संपर्क बॉक्स से जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से कुछ स्कूलों में छात्रों को डिजिटल कंटेंट दिखाकर पढ़ाई भी शुरू कर दी है। जिले के करीब 550 सरकारी स्कूलों में यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है, जिनमें लगभग 350 प्राइमरी स्तर के स्कूल शामिल हैं। विभाग की ओर से स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर एक से चार तक एलईडी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि हर कक्षा के बच्चों को व्यवस्थित रूप से लाभ मिल सके। खराब टीवी हटे, आधुनिक सुविधा शुरू: जानकारी के अनुसार कई स्कूलों में पूर्व में लगाए गए टीवी लंबे समय से खराब पड़े थे, जिससे ड...