लखीसराय, फरवरी 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजिक स्थल के तर्ज पर अब सदर अस्पताल में भी मोबाइल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। मरीज व उनके परिजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर सभी वार्ड के वेटिंग एरिया में दो दर्जन से अधिक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण कराया है। इस व्यवस्था से शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से इलाज के लिए सदर अस्पताल आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिला है। ज्ञात हो कि आज के दौर में मोबाइल फोन आमलोगों के दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। ऐसे में आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल लाने के दौरान परिजन के लिए मोबाइल संपर्क का प्रमुख माध्यम होता है। चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने के कारण मोबाइल डिस्चार्ज होने पर परिजन को काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.