मुंगेर, अप्रैल 13 -- मुंगेर , निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र के किसानों के लिये राहत भरी खबर है। यहां 53 एकड़ क्षेत्र में फैले ऐतिहासिक दो मर्दे पोखर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ 7 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत होते ही इलाके के किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से सिंचाई की समस्या झेल रहे किसानों को अब उम्मीद जगी है कि उनकी खेती पानी की कमी से प्रभावित नहीं होगी। वर्षों से किसान इस पोखर के जीर्णोद्धार की मांग करते आ रहे थे, लेकिन अब जाकर यह मांग पूरी होने की दिशा में ठोस पहल शुरू हुई है। परियोजना के तहत दोनों पोखरों की धारों को मजबूत किया जाएगा और जल संचयन क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे खड़गपुर और आसपास के कई गांवों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि तक सिंचाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.