गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। सह-स्थान योजना के तहत गुरुग्राम जिले के 24 आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराना है, जिससे प्री-स्कूल से प्राथमिक शिक्षा के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। जिला स्तर पर शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शिफ्टिंग प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पहले चयनित स्कूलों के भवन, कमरों और अन्य मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए। यह भी पढ़ें- जिले के 40 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का हुआ कायाकल्प अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था से...