गुड़गांव, अगस्त 18 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्कूलों में विज्ञान और गणित की पढ़ाई को केवल किताबों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को प्रयोग के माध्यम से समझाने की दिशा में अब वर्चुअल लैब अहम भूमिका निभाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से तैयार कराई गई वर्चुअल लैब का लाभ विद्यार्थियों को जल्द ही क्यूआर कोड के माध्यम से मिल सकेगा। गुरुग्राम में भी स्कूल स्तर पर इस सुविधा को विद्यार्थियों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि इसके लिए हर प्रयोग के लिए स्कूल की भौतिक लैब में उपकरण उपलब्ध होना जरूरी नहीं रहेगा। वर्चुअल लैब में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान से जुड़े अलग-अलग प्रयोग और अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी। विद्यार्थी संबंधित विषय की किताब में दिए क्यूआर कोड को स्कैन कर...