गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम। स्कूल तक लंबी दूरी तय करने की मजबूरी अब सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। नए सत्र 2026-27 में यह योजना सभी जिलों में लागू होगी, जिससे खासकर गांवों और दूरदराज इलाकों के छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा। अब तक सीमित दायरे में चल रही विद्यार्थियों की मुफ्त परिवहन सुविधा को हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में विस्तार देने का फैसला किया है। पहले यह योजना केवल 22 जिलों के 22 ब्लॉकों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे राज्य के सभी ब्लॉकों में लागू किया जाएगा। इसका सीधा लाभ गुरुग्राम के चारों ब्लॉकों के छात्रों को भी मिलेगा, जहां बड़ी संख्या में बच्चे रोज लंबी दूरी तय कर स्कूल पहुंचते हैं। अभी तक जिले के सोहना ब्लॉक में ही यह सुविधा दी जा रही थी। अब पटौदी, फरुखनगर और गुरुग्राम ब्लॉक के छात्रों को भी इसका फायद...