सुविधा:एनएच के किनारे बनेगा ट्रामा केयर सेंटर
बगहा, जुलाई 22 -- बेतिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना पीड़ितों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य स्वास्थ्य समिति ने पहल तेज कर दी है। इसके लिए एनएच किनारे ट्रामा केयर सेंटर का निर्माण किया जाना है। समिति ने जीएमसीएच समेत बिहार के 29 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से ट्रामा सेंटर के रूप में अधिसूचित किए जाने के लिए जानकारी मांगी है। राज्य स्वास्थ्य समिति के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह सड़क सुरक्षा के नोडल पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी संस्थाओं के अधीक्षकों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रामा केयर सुविधाओं को विकसित करने की केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत लेवल- 1 और लेवल- 2 ट्रामा सेंटर का चयन किया जाना है। यह भी पढ़ें- जेएलएनएमसीएच सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.