मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- पुरकाजी- लक्सर हाईवे के गांव सुवाहेडी में देर शाम दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ही युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाए। थाना क्षेत्र के गांव रंडावली के 28 वर्षीय आशीष पुत्र मूलचंद मंगलवार की देर शाम अपने गांव से दूध लेने के लिए गांव हरिनगर में जा रहा था। जब बाइक सवार सुवाहेडी स्कूल के निकट पहुंचा तो हरिनगर की ओर से दूसरा बाइक सवार शुभम पुत्र रामशरण (25) निवासी गांव कुरडी थाना मंगलौर अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था। दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पर भिजवाया जहां पर चिकित्सकों की टीम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.