सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर की भूमि का मंत्री जोशी ने किया निरीक्षण
देहरादून, अगस्त 29 -- मसूरी, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी के सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद यूपीसीएल, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों से भूमि संबंधी जानकारी ली और सभी विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि से संबंधित सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि प्रस्तावित बिजली घर के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें और निर्माण कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।कैबिनेट मंत्री ने सुवाखोली में प्रस्तावित शौचालय के लिए चयनित भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.