बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ ने सुवर बाड़े में आग लगा दी। घटना में एक मवेशी जलकर राख हो गया। पुलिस ने उसी गांव के एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की है। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम चवईखुर्द निवासी चिंताराम ने 16 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव के ही विपक्षी राधेश्याम ने छह मार्च रात करीब दो बजे सुवर बाड़े में आग लगा दी। इसमें 70 जानवर थे। गांव के गंगाराम, ननका व मायावती ने राधेश्याम को सुवर बाड़े में आग लगाते देख लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया। घटना में एक मवेशी जलकर राख हो गया। राधेश्याम से जब पूछने गए तो गाली और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.