सुवर्णा राज ने पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीते
नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। भुवनेश्वर में 19 से 21 मार्च तक आयोजित हुई 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली पैरा खिलाड़ी सुवर्णा राज ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सुवर्णा ने एफ- 54 वर्ग में खेलते हुए डिस्कस थ्रो में स्वर्ण और भाला फेंक में कांस्य पदक अपने नाम किया है। एसोसिएशन फार डिसेबल्ड पीपल संस्था के महासचिव प्रदीप राज ने बताया कि राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली सुवर्णा राज ने एफ 54 वर्ग में खेलते हुए डिस्कस थ्रो में 16.43 मीटर का स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि, जेवलिन में सुवर्णा ने 9.68 मीटर का स्कोर किया। इस पर उनको कांस्य पदक से ही संतुष्ट रहना पड़ा।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.