भभुआ, अप्रैल 10 -- आमजनों को स्नान करने, कपड़ा धोने, मवेशियों को पानी पिलाने में हो रही परेशानी पहले नदी के खरवा, छिछिलवा, पथरवा, कोटिया, बंगलवा घाट पर रहता था पानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सुवरा नदी का पानी दूषित हो गया है। नदी में उपलब्ध पानी में गाद व काई जमी है। तापमान बढ़ने से नदी में पानी कम हो गया है। इस कारण उसकी धार भी पतली हो गई है। पानी दूषित होने के कारण ग्रामीणों को स्नान करने, कपड़ा धोने, मवेशियों को पानी पिलाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण हीरा माली, काजर चौधरी, दिनेश कुर्मी आदि ने बताया कि अब इस नदी में गर्मी के शुरू में पानी सूख जा रहा है। बुजुर्ग रामबच्चन कानू, अगनू प्रजापति, राजकुमार चौबे ने बताया कि पहले नदी में बालू और गूंजेड़ा काफी थे, जिससे गर्मी में भी पानी का ठहराव होता था। पानी इतना नहीं सूखता था...