सुल्फा बरामदगी में दो दोषियों को छह-छह साल की सजा
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- शाहजहांपुर। मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एडीजे-43 की कोर्ट ने दो दोषियों को छह-छह वर्ष के कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। यह कार्रवाई ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद हुई। मामला तिलहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आठ दिसंबर 2022 को उपनिरीक्षक अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर ग्राम ग्वार सड़क के पास निगोही रोड से आजमनगर मोहनपुर परसैला निवासी हेमराज और निजामगंज निवासी राजेश को पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 250-250 ग्राम, कुल 500 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ था। यह भी पढ़ें- कोडिन युक्त कफ सीरप की तस्करी में दो को 12-12 साल की सजा पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना पूरी की। अभियोजन पक्ष ने न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.