सुल्तान बख्श शाह की दरगाह के उर्स का आगाज
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर की प्रसिद्ध दरगाह हजरत सुल्तान बख्श शाह के दो दिवसीय सालाना उर्स का आगाज अकीदत और एहतराम के साथ हुआ। उर्स के पहले दिन सुबह से ही दरगाह पर अकीदतमंदों का आना शुरू हो गया। देर शाम दरगाह पर ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजी। सोमवार को दरगाह पर सुबह कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज हुआ। दिन भर अकीदतमंदों का दरगाह पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने दरगाह पर चादर पेश की, माथा टेका और अमन-चैन की दुआएं मांगीं। दरगाह परिसर में दूर-दराज से आए जायरीन भी पहुंचे। दरगाह पर बीमार लोग शिफा पाने की उम्मीद से पहुंचते हैं और उनकी मुरादें पूरी होती हैं। देर शाम दरगाह परिसर में ईद मिलादुन्नबी की महफिल सजी। इस मौके पर उलेमाओं ने नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत पर रोशनी डाली और उनके बताए हुए रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.