सुल्तान इलेवन ने केडीसी क्लब को रोमांचक मुकाबले में हराया
बहराइच, जुलाई 26 -- बहराइच, संवाददाता। केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब एवं सुल्तान 11 के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया। टास जीतकर सुल्तान 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 188 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान सुल्तान अहमद ने 42 गेंदों में छह छक्कों एवं 7 चौकों की मदद से 81 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। रुद्राक्ष ने 53 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। केडीसी क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकिब जावेद को दो, गोविंद एवं मोहित पाठक को एक-एक सफलता प्राप्त हुई। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीसी क्लब के बल्लेबाज निश्चित अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रहे। आकिब जावेद ने 27 गेंदों में पांच छक्कों और चार चौकों की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.