गया, मार्च 27 -- प्रखंड क्षेत्र की भंगिया पंचायत के नोनीसोत गांव के इकबाल अंसारी की पुत्री सुल्ताना परवीन ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में टॉप-10 में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव और प्रखंड में खुशी का माहौल है। सुल्ताना को टॉपर वेरिफिकेशन के लिए पटना स्थित बोर्ड कार्यालय बुलाया गया था, जहां शुक्रवार को उनकी कॉपी, दस्तावेज और साक्षात्कार के माध्यम से पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। वेरिफिकेशन के बाद उनकी सफलता पर मुहर लग गई है।सुल्ताना ने बताया कि उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहकर कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और नियमित मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और लगातार किए गए परिश्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.