सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ईंट के नीचे दबकर 4 मजदूरों की मौत
लखनऊ, अगस्त 15 -- गोसाईगंज,(लखनऊ), संवाददाता। सुलतानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई। गंगागंज के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले गए। एक ही भट्टे पर काम करने वाले चार साथियों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। गोसाईगंज पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे हुआ। ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगागंज के पास सुल्तानपुर हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पर सवार चार मजदूर ईंट के ढेर के नीचे दब गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। ट्रॉली पर भारी मात्रा में ईंट लदी थीं, इसलिए उसे हटाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.