सुल्तानपुर श्री कृष्ण जन्माष्टमी में बाधा डालने की जांच हो: अखिलेश
लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन में बाधा-अड़चन डालकर पूजा-अर्चना का खंडन किए जाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दोषी प्रभुत्ववादियों को ऐसी सजा मिले कि फिर कभी किसी का घमंड सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा है कि ये किसी समुदाय की आस्था पर प्रहार ही नहीं पाप और अपराध भी है। यह कृत्य घोर निंदनीय है। इन जैसी घटनाओं के पीछे दुर्भावना काम करती हैं और ऐसा करने के पीछे सत्ता सजातीय होने का अहंकार मूल कारण होता है। सब जानते हैं कि धर्म-कर्म में बाधा उत्पन्न करने वालों को क्या कहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.