मऊ, जनवरी 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। लोगों को न्याय दिलाने और आपसी विवाद में आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को स्थानीय कोतवाली अंतर्गत असना क्षेत्र के सुल्तानपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। जिसमें 15 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें से तीन मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को न्याय दिलाने और पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस द्वारा न्याय आपके द्वारा मुहिम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी जाउगी और उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गय...