रुडकी, मई 12 -- लक्सर, संवाददाता। चोरों ने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये और सोने समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी मेहरबान अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस मई को उसकी पत्नी नसरीन अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि वह काम ढंडेरा, रुड़की गया था। इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शाम के समय वह घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...