रुडकी, फरवरी 5 -- नगर पंचायत सुल्तानपुर की सड़कों पर अतिक्रमण ने इस कदर पैर पसार लिए हैं कि राहगीरों का पैदल निकलना भी मुहाल हो गया है। दुकानों के बाहर सजे सामान और बेतरतीब खड़ी ठेलियों के कारण कस्बे की मुख्य सड़कें 'जाम' के जंजाल में तब्दील हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन गहरी नींद में सोया है। दुकानों के सामने अवैध रूप से लगी रेहड़ी और उनके पास खड़े वाहनों ने रास्तों को इतना संकरा कर दिया है कि दो पहिया वाहन निकालना भी चुनौती बन गया है। इस भीड़भाड़ में आए दिन वाहनों की आपसी रगड़ से विवाद और मारपीट की नौबत आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.