सुल्तानपुर में चकरोड से अवैध कब्जा हटवाया
रुडकी, अप्रैल 22 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। मुशाहिबपुर माजरी गांव में खेतों तक जाने वाले सार्वजनिक चकरोड पर किए गए अवैध कब्जे को बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया। इस दौरान रास्ते पर लगाए गए पॉपुलर के पेड़ों को भी कटवाया गया, जिससे मार्ग को पूरी तरह साफ कराया जा सका। अलावलपुर के पास स्थित मुशाहिबपुर क्षेत्र में कुछ किसानों ने चकरोड को जोतकर उस पर पॉपुलर के पेड़ लगा दिए थे। इससे अन्य किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि उपकरणों के साथ अपने खेतों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। इस मामले में अलावलपुर निवासी किसान शुभलेश ने 15 जनवरी 2026 को एसडीएम लक्सर से शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम सौरभ असवाल ने जांच के आदेश दिए। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम, जिसमें कानूनगो रमेश चंद और लेखपाल जितेंद्र चौधरी शामिल रहे, मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.