भागलपुर, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी में एक महिला की देवर, पति, सास ने पिटाई कर दी। इसको लेकर महिला बच्चों के साथ शिकायत करने शनिवार को थाना पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि सास, देवर, पति ने डंडे से पिटाई कर गला दबाकर मारने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर महिला को आवेदन देने के लिए कही। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों को थाना बुलाया और पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। सबौर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.