मुरादाबाद, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर दोस्त के चौराहा पर किसान भवन स्थित है। इसी स्थान पर पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना है। सुल्तानपुर दोस्त निवासी बलबीर सिंह सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक ने कोतवाल मनोज परमार से मिलकर कहा कि जिस जगह किसान भवन बना हुआ है और पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना है, यह भूमि उसकी अपनी है और इसके कागजात उसके पास है। कोतवाल ने कहा कि जब इस भूमि पर किसान भवन का निर्माण हो रहा था तब दरोगा के कहां गए थे। उप निरीक्षक ने कहा कि उसे समय वह बाहर थे। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर लेखपाल से पैमाइश कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.