गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर भारत में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी का असर अब केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार से आए नन्हें मेहमानों पर भी दिखने लगा है। गुरुग्राम की प्रसिद्ध सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य (झील) से विदेशी परिंदों ने समय से पहले ही अपनी वापसी यात्रा शुरू कर दी है। अमूमन मार्च के अंत या अप्रैल के मध्य तक रुकने वाले यह पक्षी, इस बार मार्च के पहले सप्ताह से ही विदा होने लगे हैं। पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल फरवरी और मार्च की शुरुआत में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक है। चिलचिलाती धूप के कारण झील का पानी अब इन प्रवासी पक्षियों को रास नहीं आ रहा है। ठंडे प्रदेशों (साइबेरिया, रूस और मध्य एशिया) से आने वाले इन परिंदों के लिए 30 डिग्री...