सुल्तानपुर झील के पास बसीं 11 कॉलोनियां वैध होंगी, मानेसर नगर निगम ने शुरू की तैयारी, देखें लिस्ट
गुरुग्राम, जून 21 -- मानेसर में सुल्तानपुर झील के प्रतिबंधित दायरे में विकसित हो चुकी 11 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की तैयारी की जा रही है। मानेसर नगर निगम ने इन कॉलोनियों का सर्वे करवाकर रिपोर्ट वन्य जीव विभाग को अनुमति के लिए भेज दिया। वन्य जीव विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए फाइल को मुख्यालय भेज दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन सभी 11 कॉलोनियों को नियमित करने का अंतिम निर्णय आगामी स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। प्रांतीय बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इस पूरे मामले को अंतिम मंजूरी के लिए नेशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ (राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड) के पास भेजा जाएगा। इन चिन्हित कॉलोनियों में इस समय लगभग 25 हजार से अधिक की आबादी निवास कर रही है। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के इस एरिया में संवरेगी सड़कों की सूरत, गलियों का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.