जौनपुर, दिसम्बर 9 -- जफराबाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार की शाम एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उसे देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत वन विभाग की टीम को सूचना दिया। लेकिन देर तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वन विभाग की टीम के नहीं आने पर गांव वालों ने खुद ही पहल करते हुए एक स्थानीय सपेरे को बुलाया। सपेरे ने सावधानी के साथ अजगर को पकड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस लिया। उसे नदी के किनारे छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.