संभल, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खुर्द में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी देवेंद्र पुत्र बनवारी ने दी गई तहरीर में बताया कि 11 जून को सुबह साढ़े दस बजे करीब खेत के पास सड़क पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटकर देखा तो, बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- पशु चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...