बिजनौर, मार्च 1 -- क्षेत्र के सुल्तानपुर खादर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। मारपीट में एक वन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जलीलपुर क्षेत्र के सुल्तानपुर खादर के आसपास अवैध मिट्टी खनन की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग में तैनात वनरक्षक गौरव कुमार तथा वन श्रमिक, पुत्र विशम्बर सिंह, रायपुर खादर रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर खनन करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया और खनन की अनुमति पत्र मांगा, लेकिन चालक कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सके। इसी दौरान करीब सात से आठ खनन माफिया ने वन वि...