पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पीलीभीत। तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सरकारी बाजार में अवैध ढंग से बनवाई जा रही दुकानों का निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। इस पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन मिला है। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में सरकारी बाजार बनी हुई है। उसमें वर्तमान प्रधान जगवत्ता देवी पत्नी उमा शंकर इस बाजार में अवैध ढंग से एक अपनी पक्की दुकान बनवा रही हैं। गांववालों ने ग्राम प्रधान से सभी दुकानदारों की दुकानें बनवाने की मांग की। इस पर प्रधान ने टालमटोल की नीति अपनाई और अपनी दुकान बनवाने में लगी हुई हैं। इस मामले में एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया गया। इस पर लेखपाल ने दुकान का निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप लगाया कि प्रधान रुके कार्य को पुन: चालू कराने की कोशिश में हैं। सरकारी बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.