भागलपुर, मई 15 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बुधवार की रात आई आंधी और बारिस से सड़कों और गलियों में जलजमाव हो गया। सुल्तानगंज- शाहकुंड मुख्य सड़क मार्ग पर मुरारका कॉलेज से आगे काली स्थान के समीप सड़क पर जलजमाव से आवाजाही में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं वार्ड 26 सहित अन्य गलियों में जलजमाव होने से लोग अपनी यात्रा पानी में प्रवेश करके बढ़ाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया की जलजमाव के कारण मच्छरों में इजाफा हुआ है। बाइक, साइकिल लेकर आनेजाने के दौरान चालक गिर कर चोटिल होते हैं। पार्षद प्रतिनिधि विपिन मंडल ने बताया कि सड़क पर जमा पानी वर्षा का पानी है। यह पानी मशीन से ही सुखाया जा सकता है। इधर आंधी से कुछ आम के फसल गिरकर बर्बाद होने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...