भागलपुर, अप्रैल 3 -- सुल्तानगंज स्टेशन पर बुधवार से 24 घंटे पूछताछ केंद्र प्रारंभ हो गया है। जिससे यात्री को अब 24 घंटे पूछताछ की सुविधा मिलने लगी है। यात्रियों के रिजर्वेशन काउंटर पीआरएस को दो शिफ्ट से एक शिफ्ट में कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी ने बताया कि पीआरएस काउंटर पर टिकट रिजर्वेशन करने वालों की संख्या कम हो गई है। जिसके कारण फिलहाल एक शिफ्ट में पीआरएस काउंटर को चालू रखा गया है। स्टेशन अधीक्षक गिरीश प्रसाद सिंह ने बताया कि रिजर्वेशन काउंटर में यात्री की संख्या कम रहने से उसे एक शिफ्ट में कर दिया गया है। पूछताछ केंद्र को 24 घंटे की सुविधा प्रदान की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...