भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर। रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं में इजाफा करने का काम लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सुल्तानगंज स्टेशन के कार्यकारी लाउंज और प्रतीक्षा कक्षों में 31 एलईडी टीवी लगाए गए हैं, जो लगातार यात्रा से जुड़ी जानकारी और मनोरंजन प्रदान करते हैं। संचार व्यवस्था भी बेहतर हुई है। इस वर्ष 17 स्टेशनों को स्वचालित घोषणा प्रणाली से सुसज्जित किया गया है, जो पिछले वर्ष के केवल 4 स्टेशनों की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इससे अब यात्रियों तक साफ और स्पष्ट जानकारी पहुंचती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.