भागलपुर, मई 5 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गिरने के बाद पुल पर यातायात बंद होने का असर सुल्तानगंज क्षेत्र पर भी पड़ा। यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों को लंबी दूरी तय कर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के कारण भारी वाहनों का रूट बदल दिया गया है। अब ट्रक और अन्य बड़े वाहन फोरलेन के रास्ते सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर जिला में प्रवेश कर रहे हैं।रूट डायवर्ट होने के कारण सुल्तानगंज-भागलपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में भागलपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और जटिल हो गई है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु का संपर्क टूटने से बढ़ा गंगा घाट अगुवानी पर दबाव जिस कारण शहर में सड़कों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.