बगहा, जुलाई 28 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज जंक्शन होकर सुल्तानगंज और देवघर के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं होने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि लाखों श्रद्धालुओं को परेशान व प्रताड़ित करने की मंशा से नरकटियागंज जैसे महत्वपूर्ण रेलखंड से होकर मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। रमाकांत यादव,बृजकिशोर तिवारी,राजू शर्मा,मुकेश पटेल समेत कई श्रद्धालुओं का कहना है कि पवित्र श्रावण माह की शुरुआत होने वाली है किंतु अब तक सुल्तानगंज और देवघर के लिए एक भी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की घोषणा नहीं की गई है। जबकि दूसरे रेलखंडों में रेल प्रशासन द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जोगबनी से देवघर के बीच श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज वहीं रागिनी देवी,सीमा देवी व ...