भागलपुर, जनवरी 10 -- 15 घंटा से अधिक गुल रही बिजली सुल्तानगंज। शहर में लगभग 15 घंटा से अधिक बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। अपर रोड में गुरुवार देर रात ट्रक ने बिजली के पोल में धक्का मार दिया जिससे बिजली का तार टूट गया। इससे अपर रोड के सैकड़ों उपभोक्ताओं के घर में बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं रहने से लोगों को पेयजल को लेकर मुश्किल का सामना करना पड़ा। मरम्मत के बाद 15 घंटे के बाद बिजली आई। रात 11:45 बजे घटना हुई। जबकि दिन के 3:40 में बिजली आई। लेकिन देर शाम तक लो-हाई वोल्टेज की समस्या से निजात लोगों को नहीं मिल सका था। विभाग के शहरी जेई अरविंद कुमार ने बताया कि लो हाई वोल्टेज को लेकर मिस्त्री को निर्देशित किया गया है। देर शाम समाधान कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.