भागलपुर, अप्रैल 25 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र की मसदी पंचायत स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को शव दफनाने को लेकर दो पक्षों बीच विवाद गहरा गया। एक पक्ष शव दफनाने के जिद पर अड़ा था तो दूसरा पक्ष दफनाने का विरोध कर रहा था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सायम रजा, बीडीओ संजीव कुमार पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष अपने अपने जिद पर अड़े रहे। एसएसपी ने सीओ को बुलाया, एसडीएम से बात कर समस्या से अवगत कराया।जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय हुआ जब जहांगीरा निवासी शोबरा खातून का पार्थिव शरीर दफनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मसदी पंचायत स्थित कब्रिस्तान पहुंचे थे। जहां दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले पक्ष से नूर मिल्लत कमेटी जहांगीरा के सचिव मो. समस...