भागलपुर, अगस्त 21 -- सुल्तानगंज संवाददाता प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हाल ही में बाढ़ के कहर का शिकार हुए। बाढ़ का पानी घटने के बाद, अब प्रभावित लोगों को राहत सहायता राशि और पॉलिथीन की आवश्यकता महसूस हो रही है। बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि इस बार उनके नाम राहत सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि पहले उन्हें नियमित रूप से सहायता राशि प्राप्त होती थी। इसको लेकर बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को हंगामा भी किया। तिलकपुर और मिरहटी पंचायतों से सैकड़ों की संख्या बाढ़ पीड़ित प्रखंड कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। जनसंसद के संरक्षक अजीत कुमार ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ितों के नाम राहत सूची में जोड़ने चाहिए ताकि उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने प्रशासन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.