भागलपुर, मई 28 -- शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील सुल्तानगंज, संवाददाता। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को सुल्तानगंज थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सह थानाध्यक्ष सायम रजा ने की। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, मुखिया, वार्ड पार्षदों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांति के माहौल में मनाने की अपील की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि गुरुवार को बकरीद के अवसर पर सभी मस्जिदों में सुबह सात बजे से आठ बजे तक नमाज अदा की जाएगी। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सायम रजा ने कह...