भागलपुर, मई 8 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के गोपाल रोड वार्ड तीन स्थित ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विगत दो दिन से इस वार्ड में जलापूर्ति बाधित हो गया है। पार्षद संजय कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गुरुवार को ट्रांसफार्मर उतारा जा रहा था। लेकिन ट्रांसफार्मर गिर गया । उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दो सौ परिवार के बीच पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग विद्युत विभाग से की है। इधर शहरी जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर गुरुवार को उतारा जा रहा था लेकिन गिर जाने के कारण बिजली आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज में ट्रांसफार्मर जलने से पेयजलापूर्ती बाधित शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति चालू कर...